भोपाल l थाना अयोध्या नगर पुलिस ने किया भोपाल में सक्रिय चैन लूटेरे गिरोह का भंडाफोड,  02 लुटेरे गिरफ्तार,  08 घटनाओं में लगभग 17 लाख रुपए का मसरुका बरामद। 

● पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों से किया 07 चैन स्नेचिंग एवं वाहन चोरी की  08 घटनाओ का पर्दाफाश। 

● आरोपी कर रहे थे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ से चैन स्नेचिंग ।

● सरेराह चैन लूट से था महिलाओं में दहशत का माहौल,  पुलिस ने रात दिन कर किये सीरियल चैन स्नेचर गिरफ्तार ।

● पुलिस उपायुक्त जोन-2, श्री विवेक सिंह के सतत  निर्देशन में चैन स्नेचर्स पर कार्यवाही।

● आरोपी पूर्व मे भी लूट, वाहन चोरी एवं नकबजनी में जा चुके है जैल ।  

● आरोपीगण जोमेटो डिलीवरी एजेंट बनकर करते थे रैकी  । 

● आरोपीगणो द्वारा लूटी गई चैन भोपाल एवं रीवा स्थित मुथूट गोल्ड फाइनेंस और ज्वेलर्स से जब्त। 

● पुलिस ने चैन खरीददार ज्वेलर्स को भी बनाया आरोपी।

● दोनो आरोपी, शराब एवं मंहगे शौक को पूरा करने, देते थे घटना को अंजाम।

● आरोपीगण है रीवा और  इंदौर के मूलतः निवासी, भोपाल मे जगह बदल-बदल कर रहते थे ताकि पुलिस न पकड सके।

नगरीय क्षेत्र भोपाल में लूट, चैन स्नेचिंग, चोरी, नकबजनी तथा संपत्ति संबंधी में त्वरित कार्यवाही कर शतप्रतिशत बरामदगी और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा निर्देशित किया गया है । 

 उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) एवं अति. पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे)  के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने 02 शातिर बदमाशो से  08 चैन स्नेचिग, लूट, वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुये लगभग 17 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। 

घटना का विवरण- 

दिनांक 02.03.26 को फरियादी घनश्याम दास निवासी मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्या नगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मेरे घर के सामने न्यू मिनाल से मेरी मां गोमती भकौरिया के गले से दो अज्ञात मोटर साईकिल सवार बदमाश सोने की चैन झपटकर भाग गये, रिपोर्ट पर थाना अयोधया नगर मे (1) अपराध क्रमांक 86/26 धारा 304(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और अतकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तन्त्रों की सहायता से दो संदिग्धों को भानपुर मल्टी के पास से पकड़ा,  जिन्होंने पूछताछ पर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आगे पूछताछ में आरोपियों ने मिनाल क्षेत्र में और भी  03 चैन लूट स्नेचिंग एवं बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 03 चैन स्नेचिंग, और 01 वाहन चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। 

जो निम्नानुसार है -

02. अपराध क्रमांक 86/26  धारा 304(2),3(5) बीएनएस में फरियादिया सुमन आहूजा निवासी मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्या नगर के गले से 01 सोने की चैन 

03. अपराध क्रमांक 73/26 धारा 304(2),309(4),3(5) बीएनएस में फरियादिया शशि सक्सेना निवासी न्यू मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्या नगर के गले से 01 सोने की चैन

4. अपराध क्रमांक 38/26 धारा 304(2),309(4),3(5) बीएनएस में फरियादिया श्रीमति कुंती राठौर निवासी ओल्ड मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्या नगर भोपाल के गले से 01 सोने की चैन लूट।

5. थाना बागसेवनिया के अप. क्र. 606/2025 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में 01 सोने की चैन ,

6. अप. क्र. 545/2025 धारा 303(2), 3(5)  में 01 एक्टीवा ,

7. अप. क्र. 663/2025 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में 01 सोने की चैन ,

8. अप. क्र. 682/2025 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में 01 सोने की चैन ,

कुल 07 सोने की चैन एवं 01 एक्टीवा तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल सहित कुल मशरूका लगभग 17 लाख रूपये का बरामद करने मे सफलता प्राप्त की । 

आरोपी – 1. निखिल शर्मा पिता दिनेश शर्मा उम्र 28 साल निवासी ए-8 भानपुर मल्टी छोला मंदिर भोपाल 

शिक्षा- बीकॉम

व्यवसाय- पूर्व में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। 

आपराधिक रिकार्ड-

01. अप.क्र. 332/22 धारा 354, 354(घ),354(D),456,506 लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि.2012 

        थाना अयोध्या नगर भोपाल

02. अप.क्र. 613/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना पिपलानी भोपाल

03. अप.क्र. 435/23 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना पिपलानी भोपाल

04. अप.क्र. 128/24 धारा 457,380 भादवि थाना अयोध्या नगर भोपाल

05. अपराध क्र. 38/2026 धारा 304(2),309(4) 3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल

06. अपराध क्र.73/2026 धारा 304(2),309(4),3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल

07. अपराध क्र. 86/2026 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना अयोध्या नगर भोपाल

08. अपराध क्र.87/2026 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना अयोध्या नगर भोपाल

09. अपराध क्र. 606/2025 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल

10. अपराध क्र.545/2025 धारा 303(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल

11. अपराध क्र. 663/2025 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल

12. अपराध क्र. 682/2025 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल। 

 

आरोपी 2- आकाश उर्फ अभिमन्यु सिंह पिता रागेन्द्र सिंह उम्र 22 साल स्थाई पता - ग्राम हर्दी थाना  मनगवां जिला रीवा म.प्र. 

हाल पता- ए-8 भानपुर मल्टी छोला मंदिर भोपाल।

शिक्षा- बीकाँम 

व्यवसाय- पहले जोमेटो का डिलीवरी एजेंट।

आपराधिक रिकार्ड-

01. अपराध क्र. 38/2026 धारा 304(2),309(4) 3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल

02. अपराध क्र.73/2026 धारा 304(2),309(4),3(5) बीएनएस थाना अयोध्या नगर भोपाल

03. अपराध क्र. 86/2026 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना अयोध्या नगर भोपाल

04. अपराध क्र.87/2026 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना अयोध्या नगर भोपाल

05. अपराध क्र. 606/2025 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल

06. अपराध क्र. 663/2025 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल

07. अपराध क्र. 682/2025 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, थाना बागसेवनिया भोपाल।

आरोपी 3- (खरीददार) भुवन सोनी पिता संतोष सोनी उम्र-52 साल नि. म.न.एफ-4 ओल्ड मिनाल रेसीडेन्सी अयोध्यानगर भोपाल  

शिक्षा- 10 वी

व्यवसाय- सोने चांदी ज्वेलर्स की दुकान।

सराहनीय भूमिका –  थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिह कर्चुली, उनि जयवीर सिह बघेल, सउनि मुस्ताक खाँन, सउनि राजेश जामलिया, सउनि अनिल साहू, सउनि मनोज कछवाहा, सउनि अजीम शेर खान, प्रआर 1641 सुजीत पटेल, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिह जादौन , प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा,  प्रआर.2638 सुदीप राजपूत ,प्रआर 3330 अतुल सिह, प्रआर. 316 भागवत, प्रआर .1055 प्रदीप दामले ,आर.3615 राजेन्द्र साहू ,आर 334 हतेन्द्र सगर , आर 3514 राजेश अन्नोठिया, आर सतीष, आर जीवन, आर राहुल जाट, जितेन्द्र जाट, आर पुष्पेन्द्र, आर मनमोहन, आर अम्बरीश तिवारी एवं टेकनिकल सेल – आर3457 भूपेन्द्र उईके, आर 4064जितेन्द्र सिह की सराहनीय भूमिका रही ।