लगानी थी 9.90 लाख रुपए की अष्ठ धातु मूर्ति लेकिन लगा दी 50 हजार से बनी फाइबर की मूर्ति
खरगोन l बीते दिनों 9.90 लाख रुपये में टंट्या मामा की मूर्ति लगाने का टेंडर पास हुआ था। मूर्ति संगमरमर और अष्ट धातु की लगनी थी लेकिन उसकी जगह फाइबर से बनी पचास हजार से बनी मूर्ति लगा दी गई , 5 नवंबर 2025 को मूर्ति के लोकार्पण के बाद बवाल खड़ा हो गया था।
कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी पार्षदों ने मूर्ति को देखते ही मोर्चा खोल दिया, क्योंकि मूर्ति फाइबर से बनी हुई थी और उसकी कीमत सिर्फ 50 हजार रुपये थी। मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे l कलेक्टर द्वारा गठित टीम की जांच में यह बात सामने आई कि पूरे मामले में सहायक यंत्री और सब इंजीनियर ने ठेकेदार से सत्यापन ही नहीं लिया था। जांच के बाद सहायक यंत्री और सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।



