बिहार में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के चलते कांग्रेस नेतृत्व को आलोचना झेलनी पड़ रही है वहीं भाजपा और जनता दल यूनाइटेड लगातार कांग्रेस पर हमलावर है भाजपा नेता राधा मोहन दास अग्रवाल ने मीडिया से संवाद के दौरान कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस संगठन उन्हें रोक पाने की स्थिति में नहीं है। अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुएकहा कि राजस्थान में जिस तरह वे ‘विधायक बचाने’ की राजनीति करते थे, अब वही अभ्यास उन्हें बिहार में करना चाहिए।

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को जिस तरह से करारी हार मिली, उसने पार्टी को अंदर से हिला दिया है। बिहार चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली है।