पलक झपकते ही नकाबपोश चोरों ने उडा़ई घर के बाहर खड़ी बोलेरो, सीसीटीवी में मामला कैद
रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोहन टोला में देर रात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को महज कुछ पलों में पार कर दिया। घटना की पूरी तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।



