चलती कार की छत पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार
भोपाल के चार इमली की सड़क पर कार की छत पर चढ़कर स्टंट करने वाला श्रेष्ठ परमार गिरफ्तार। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की थी तलाश। ट्रैफिक सूबेदार जितेंद्र अटेरिया ने एड्रेस निकालकर स्टर्लिंग कैंपस से आरोपी को कार समेत दबोचा। आरोपी श्रेष्ठ परमार के खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज।
चलती कार का गेट खोलकर स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने जब्त की कार (MP04CV3472)। भोपाल हबीगंज पुलिस की रीलबाजों को दो टूक—सड़कों पर स्टंट किया तो सीधे जाएंगे जेल।



