भोपाल - दिनांक 23 जनवरी 2026 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नूर -उस-साबह  पैलेस  मॆं  नराकास के संयोजक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की गई l यह  बैठक गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वन कार्यालय (मध्य) भोपाल के उपनिदेशक नरेंद्र सिंह मेहरा के मुख्य आतिथ्य  में संपन्न हुई l
बैठक की अध्यक्षता धीरज गोयल अंचल  प्रमुख सेंट्रल बैंक इंडिया द्वारा  की गई l बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक श्री हेमंत कुमार सोनी, भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री धर्मपाल तथा  नाबार्ड की महाप्रबंधक सी सरस्वती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  रही l
 बैठक में विभिन्न सदस्य बैंकों/ बीमा कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी  ने सक्रिय सहभागिता की l

बैठक में राजभाषा अधिनियम, 1963 तथा राजभाषा नियम, 1976 के प्रावधानों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग की प्रगति, हिंदी में पत्राचार, टिप्पण, प्रतिवेदन, ज्ञापन, नोटशीट, आदेश एवं अधिसूचनाओं के निर्गमन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान परिदृश्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर, मोबाइल एप्लीकेशन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन से न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आती है, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद भी अधिक सहज एवं सशक्त होता है। उन्होंने सभी कार्यालयों को निर्देशित किया कि वे वार्षिक राजभाषा कार्यक्रमों, लक्ष्य निर्धारण तथा त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट को समय पर तैयार कर प्रस्तुत करें तथा राजभाषा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में सदस्य सचिव द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा विभिन्न कार्यालयों द्वारा किए गए श्रेष्ठ राजभाषा कार्यों, नवाचारों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। समिति द्वारा हिंदी कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, हिंदी पखवाड़ा, प्रतियोगिताओं एवं राजभाषा पत्रिका/ई-पत्रिका के प्रकाशन जैसे आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 24 कार्यालय के 48 कर्मियों तथा हिंदी प्रतियोगिताओं के 37 विजेताओं को सम्मानित किया गया l
गृह मंत्रालय के उपनिदेशक नरेंद्र सिंह मेहरा द्वारा बैंक बीमा के छमाही  हिंदी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गईl
सभी कार्यालयों द्वारा राजभाषा मॆं किये  जा रहें कार्यों  की सराहना की गई l
सभी कार्यालयों को निर्देशित किया कि पत्राचार का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें l
आगे उन्होंने  पुरस्कार  प्राप्त सभी  प्रतिभागियो  को बहुत बधाई दी l

अंत में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के श्री करुणेस  तिवारी द्वारा सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा व्यक्त की कि सभी कार्यालय भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे l
कार्यक्रम का सफल संचालन सदस्य सचिव अनिता धुर्वे द्वारा किया गया l