भोपाल l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुफा मंदिर में अक्षय यशस्वी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित अक्ष्योत्सव 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले शोभा यात्रा का आयोजन कियाl  इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने कई बड़े एलान किए।उन्होने  कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।चौहान ने कहा कि गुफा मंदिर में विशाल भवन बनाया जाएगा। ताकि खड़े रहने, बैठने और आयोजन करने में दिक्कत ना हो। भगवान परशुराम को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आतताईयों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्य प्रदेश में की धरती पर भी गुडे, बदमाशों और नक्सली की खैर नहीं है। मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। आज ही दो नक्सलियों को मारा है। भगवान परशुराम ने समाज में समता लाने के लिए भूमि के समुचित आवंटन की पहल की थी। गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए फरसा समुद्र में फेंक पीछे कर दिया था। हमारा उनकी कृपा से संकल्प है कि मध्य प्रदेश में कोई भी गरीब जमीन के टुकड़े के बिना नहीं रहेगाl मंदिरों के नाम की जमीन को कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे। उनको पुजारी ही नीलाम करेंगे। इसके साथ साथ निजी मंदिर, जहां ट्रस्ट बने हैं। वहां के पुजारियों को भी सम्मान जनक मानदेय देने के लिए नियम बनाकर निर्देशित किया जाएगा। इसके साथ ब्राह्मणों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा की है। ब्राह्मणों ने यज्ञों, धर्मों, संस्कृति को संरक्षित रखने का काम किया है। ऐसे कितने विद्धान है। ब्राह्मणों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी।