उज्जैन। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राहगीरी आनंद उत्सव - 2026 के तहत हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे l उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद वे जब कालिदास अकादमी परिसर के बाहर अश्व पर सवार होने के लिए आगे बढ़े तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया l आयोजन में हजारों की संख्या में भीड़ है l भीड़ से ही ऐसी चर्चा निकलकर सामने आई है हालांकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूर्णतः सुरक्षित है l