200 किलोमीटर पदयात्रा कर सीएम से मिलने आए युवक को पुलिस ने रोका
भोपाल में न्याय पदयात्रा पर ब्रेक, 200KM चलकर पहुंचे छात्र नेता को पुलिस ने CM हाउस जाने रोका....
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने के लिए 200 किमी पदयात्रा कर भोपाल पहुंचे छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के पास रोक दिया। वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन आगे बढ़ने नहीं दिया गया।


