MP - कांग्रेस ने प्रसिद्ध संत और कथावाचक को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर चौंकाया
भोपाल l प्रसिद्ध संत और कथा वाचक मोहित नागर आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। नागर ने अपनी बात खुलकर रखते कहा कि आदिवासी हिंदू है। आदिवासी समाज सनातन का अनुयायी है। उन्होंने कहा कि मैंने 10 से 15 हजार आदिवासियों को दीक्षा दी है। आदिवासी क्षेत्रों में सबसे अधिक भगवत कथाएं करता हूं।


