भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बना दिया एक और नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली । भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम को पीछे छोड़ते हुए 8931 दिनों तक सरकार चलाने का आंकड़ा पार किया। गुजरात के मुख्यमंत्री से भारत के प्रधानमंत्री तक उनका सफर लगातार जीत और स्थिर नेतृत्व की मिसाल रहा है, मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह लंबे समय तक इस पद पर बने रहे और अपने कार्यकाल में कभी चुनाव नहीं हारे। साल 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नाम सामने आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।


