भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित, आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।