सागर l मोतीनगर में बारात के दौरान बैंड बजाने वाले नाबालिग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी जब्त कर ली है,12 फरवरी को सोनी परिवार की बारात निकल रही थी,जिसमें नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बैंड बजा रहे नाबालिग विवेक बंसल के सीने पर अचानक गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद संदेह के आधार पर प्रशांत पटेल को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि राई की धुन नहीं बजाने को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर नाबालिग विवेक को गोली मार दी। वारदात के बाद पिस्टल दुबे तालाब में फेंकने की बात कही गई, लेकिन सर्चिंग में हथियार नहीं मिला। बाद में दोबारा पूछताछ में आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई।