मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से
भोपाल l मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल द्वारा अभिभाषण दिया जाएगा, जो पूरे सत्र की दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा। सत्र की कार्यवाही की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं का उल्लेख किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में धन्यवाद (कृतज्ञता) ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे और सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखेंगे। वहीं, वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट पेश करेंगे।



