सिवनी की स्थानीय राजनीति में आज भूचाल आ गया । कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में संजय भारद्वाज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  इस दलबदल को सिवनी में भाजपा के लिए मजबूत बढ़त और कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा हैं।

 हेमंत खंडेलवाल आज SIR मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

संजय भारद्वाज के भाजपा में शामिल होने के बाद  माना जा रहा है कि आगामी चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।