नवाचार और प्रशासनिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं मुख्य सचिव अनुराग जैन
भोपाल l भारतीय प्रशासनिक सेवा में कई लोग आते हैं और वक्त के सांचे में ढल जाते हैं परंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो वक्त के सांचे में तो नहीं ढ़लते लेकिन वक्त के सांचे को ही बदल जाते हैं, ऐसे ही एक अफसर है प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन l साफ - सुथरी बेदाग छवि, सहज - सरल और शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और काम को समय पर करने का जज्बा और जुनून उन्हें सबसे अलग बनाता है l ब्यूरोक्रेसी में भी समय पर प्रोजेक्ट को अंजाम देने और सफलतापूर्वक डिलीवर करने वाले 1989 बैच के आईएएस अफसर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अपनी कार्य क्षमता और योग्यता के दम पर मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पीएमओ समेत केंद्र में जहां भी उन्होंने काम किया, वहां अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी l अपने काम के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब ले गई l वे अपने काम की दम पर ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड बुक में शामिल हुए हैं l वह मध्य प्रदेश में तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं l उनके दीर्घ अनुभव और प्रभावशील कार्यशैली से न केवल प्रशासनिक सुधारो में तेजी आई है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल भी बना रहा है l वे केंद्र में मध्य प्रदेश की बात को पूरी मजबूती के साथ रखने में सक्षम माने जाते हैं l उनके कार्यकाल में ही 2013 से चल रही कि ई-ऑफिस की परिकल्पना पूरी तरह से लागू हुई है l इससे ना सिर्फ कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है बल्कि काम करने की गति में भी आश्चर्यजनक सुधार आया है l भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा निवेश बढा़ने से लेकर पदोन्नति के नए नियम बनाने तक में उनकी बड़ी भूमिका रही है l उनके कार्यकाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने "सैफ क्लिक" अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया l जिसके परिणाम स्वरूप अब कभी कभार ही साइबर फ्राड के इक्का - दुक्का मामले ही सामने आते हैं l उनके कार्य काल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने "नशे से दूरी है जरूरी" नामक जन जागरूकता अभियान चलाया l इस अभियान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड बुक रिकॉर्डस में दर्ज हो गया l इतना ही नहीं बल्कि उनके कार्यकाल में ही पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए हजारों- हजार तबादले भी किए गए l मुख्य सचिव अनुराग जैन को वित्तीय प्रबंधन का अच्छा जानकार माना जाता है ,उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और नई पॉलिसी बनाने में अहम भूमिका निभाई l मध्य प्रदेश में पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट को लागू करवाने में भी उनकी अहम भूमिका थी वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान को बनाने में भी उनका बड़ा रोल रहा है l इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उन्हें पुरस्कार भी मिला था l मुख्य सचिव जैन जहां अच्छा काम करने वाले अफसरों को प्रोत्साहित करते हैं वहीं काम में लापरवाही बरतने वालेअफसरों को
डांटने-फटकारने में भी देर नहीं करते l उन्हें ई - गवर्नेंस के क्षेत्र में भी बेहतर योगदान के लिए केंद्र सरकार द्वारा पुरुस्कृत किया गया है l मध्य प्रदेश को इंडस्ट्रियल ग्रोथ का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे मुख्य सचिव अनुराग जैन एक अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड भी जीते हैं l क्रिकेट में भी वे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं l यही खेल प्रेम उनके व्यक्तित्व के एक और पहलू को सामने लाता है जिससे उनके संतुलित और ऊर्जावान नेतृत्व की झलक मिलती है। मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले जैन ने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स तथा अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन में एमए किया है l वह प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुके हैं वहीं मध्य प्रदेश तथा केंद्रीय मंत्रालय में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं l उनके काम के मूल्यांकन के परिणाम स्वरुप ही उन्हें एक साल का सेवा विस्तार मिला है l अनुराग जैन मध्य प्रदेश के पहले ऐसे मुख्य सचिव हैं जिन्हें एक बार में ही सीधे एक साल की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया गया है l इससे पहले छह-छह माह या इससे कम अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया जाता रहा है l प्रदेश के आम आदमी से लेकर मंत्रालय में बैठे बाबू और अफसर तक इस बात को भली-भांति जानते थे कि मुख्य सचिव अनुराग जैन को सेवा विस्तार जरूर मिलेगा परंतु उन्होंने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि मुख्य सचिव अनुराग जैन को सीधे एक साल का सेवा विस्तार मिलेगा हालाकि उनके आवास में हो रहे नवीनीकरण कार्य को देखकर ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनका कार्यकाल अवश्य बढ़ेगा l अब उम्मीद यही है कि वह मुख्य सचिव के रूप में इस पारी में भी अपनी प्रशासनिक दक्षता और नवाचारों के माध्यम से मध्य प्रदेश के विकास को नये आयाम देंगे l


