समुदाय विशेष के विरोध के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज
भोपाल l गौतम नगर में हिंदू युवती के साथ पकड़े गए समुदाय विशेष के युवक की पिटाई के दौरान बयानबाजी करने वाले और लव जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
तिवारी पर आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं ने विशेष समुदाय के युवक से मारपीट की। चेहरे पर स्याही और गोबर पोता दिया और अर्धनग्न करके उसे गोविंदपुरा पुलिस के हवाले कर दिया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर ये भी आरोप है कि कुछ अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया था, जिसके बाद से विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। 12 मई को दोपहर के वक्त मुस्लिम संगठनों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव कर लिया। वे सड़क पर उतरे और गाड़ियां रोककर चक्काजाम कर दिया।


