सतना l राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार मंगलवार को एसडीएम मैहर सुरेश जादव ने मैहर के धानउर्पाजन केंद्रों में चल रही धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री जादव ने खरीदी केंद्र रिगरा जरियारी और भेंडा का निरीक्षण करते हुये उपार्जन कार्य का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित एएफक्यू के अनुसार ही धान खरीदने के निर्देश दिये।