जब छह घंटे तक कीचड़ में पड़ी रही लाश अचानक हो उठी जिंदा
सागर। खुरई देहात थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली की धनोरा और बनखिरिया गांव के बीच सड़क पर एक लाश कीचड़ में सनी हुई पड़ी है l पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही लोगों की मदद से लाश को उठाने का प्रयास किया तो वह जिंदा हो उठी ! वह बोला मैं अभी जिंदा हूं l वह जिंदा लाश ग्राम बाढ़ोली पंचायत का सरपंच भरत कोरी था l भरत ने बताया कि वह जमकर शराब पीकर आया था l रास्ते में वह गाड़ी खड़ी करके बाथरूम करने आया और कीचड़ में नशे के कारण गिर गया फिर उससे उठते नहीं बना और वह वही कीचड़ में सना हुआ 6 घंटे तक लाश की तरह उल्टा पडा़ रहा, उसको देखने के लिए आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई l तब पुलिस यहां पर आई लेकिन यहां आकर देखा तो माजरा कुछ और निकला l पुलिस ने सरपंच भारत कोरी को मुंह धुलवाकर हिदायत देकर छोड़ दिया है कि भविष्य में आप शराब न पिए l


