गुना l किसानों की आवश्यकताओं और सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, जिले में डीएपी एवं एनपीके खाद का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से प्रारम्भ किया गया है।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. गुना से संबद्ध सहकारी समितियों में डीएपी एवं एनपीके खाद का भंडारण सुनिश्चित कराया गया है। इसके परिणामस्वरूप किसानों के लिए आवश्यक खाद की उपलब्धता करा दी गई है।

बैंक प्रशासन द्वारा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपनी निकटतम समिति में जाकर समिति प्रबंधक से संपर्क कर खाद प्राप्त करें।इसके साथ ही, उन कृषकों के लिए भी व्यवस्था की गई है जो अभी तक समिति के सदस्य नहीं हैं। ऐसे कृषक, समिति की सदस्यता हेतु आवश्यक दस्तावेज व राशि जमा कर समिति से जुड़ सकते हैं और खाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समिति के वे सदस्य जो कालातीत सदस्य हैं, वे अपना बकाया ऋण जमा कर पुनः खाद ले सकेंगे।