फतेहपुर l फेसबुक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सपा नेता सत्य प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। खागा विधानसभा सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश की फेसबुक पर आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। उसके बाद पोस्ट को शेयर कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पोस्ट की। उन्हें अपना डीएनए टेस्ट कराने की बात लिखी। पोस्ट शेयर होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।