उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उस समय बाल-बाल बच गए जब रात में उनकी कार एक गाय से टकरा गई। बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास उनकी कार अचानक सामने आई गाय से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मौर्य को कोई चोट नहीं आई।दुर्घटना के तुरंत बाद मौर्य को तत्काल दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे ले जाया गया।