नागपुर l मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीश ने विधानसभा में कहा कि पुलिस आयुक्त ने यह बताया है कि नागपुर की घटना की जांच की जा रही है l उन्होंने कहा, ''नागपुर के मामले में जिसने भी पुलिस पर हमला किया है, उन्हें हम कब्र में से भी खोदकर निकालेंगे, छोड़ेंगे नहीं। बाकी सब कुछ क्षम्य है, पुलिस पर हमला क्षम्य नहीं है। कठोरतम कार्रवाई होगी और तय समय में होगी। नागपुर शांति के लिए ही जाना जाता है। 1992 के बाद नागपुर में कभी दंगा नहीं हुआ था। यह घटना इस समाज या उस समाज की नहीं, बल्कि कुछ लोगों द्वारा इरादतन किया गया कृत्य था। जो लोग सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं और अफवाहें फैलाते हैं, उन पर भी कठोरतम कार्रवाई होगी।'' फिलहाल  नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा।