जल गंगा संवर्धन अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम और गंगा आरती में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री श्री लोधी

दमोह l प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुये सभी से पेड़ लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा पेड़ जरूर लगाये, क्योंकि पेड़ हमें ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा जनपद तेंदूखेड़ा के खर्राघाट धाम में पौधारोपण किया गया है। इस दौरान नारा भी लगाया गया है की "सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाये हम"।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने खर्राघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत आवश्यक है और वर्षा काल के समय में जो पेड़-पौधे लगाएंगे, वह निश्चित रूप से बड़े होंगे, उन्हें पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बारिश में पेड़-पौधे अपने आप पुष्पित और पल्लवित होंगे। इसलिए सभी से आग्रह है इस बरसात के मौसम में सभी पेड़ जरूर लगाए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने दिलाई शपथ
इस दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने उपस्थित सभी जनों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई और पौधरोपण करने प्रेरित किया। शपथ में कहा गया मैं स्वयं को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में लगातार याद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम सभी लोग संकल्प लेते हैं की एक-एक पेड़ जरुर लगाएंगे, जय हिंद जय भारत।
गंगा आरती में शामिल हुए राज्यमंत्री श्री लोधी
इस दौरान मंत्री श्री लोधी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर व्यारमा नदी के तट पर गंगा आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्रवासी व प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना कर सहभोज में सम्मिलित हुए।