BIG NEW'S : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होंगे भाजपा में शामिल
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपने बोरा के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम सरमा ने दावा किया है कि असम के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर ध्यान देना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा को 32 साल बाद पार्टी छोड़ने का फैसला करना पड़ा। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को ऐसी परिस्थितियों को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए थे।



