अशोकनगर जिले के मुंगावली विकासखंड के ग्राम झागर बमुरिया में नरवाई मुक्‍त अभियान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में किेया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री द्विवेदी द्वारा उक्त यंत्र के प्रदर्शन से संबंधित चर्चा कर कृषकों को फसलों में पानी के न्याय पूर्ण उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही भूमिगत जल के दोहन को कम करने की सलाह दी गई। उन्‍होंने उपस्थित कृषकों की मांग पर जिले में धान के उत्पादन को देखते हुए दान की प्रोसेसिंग प्लांट जिले में लगाये जाने का प्रयास किये जाने संबंधी बात कही। कार्यक्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ नेहा जैन द्वारा कृषकों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं प्रदूषण को रोकने की बात कही। उन्‍होंने कृषि यंत्रों को बढ़ावा देकर उनके उपयोग को विस्तार देने की बात कही। सुपर सीटर यंत्र से संबंधित जानकारी का प्रदर्शन विकासखंड मूंगावली बी. टी.एम. डॉ. बैजनाथ सिंह यादव द्वारा किया गया। साथ ही यंत्र से संबंधित तकनीकी पहलू पर कृषि के वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. गुप्ता ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नरवाई जलाने से रोकने एवं उसके प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्र सुपर सीडर का प्रदर्शन किसान श्री देवेंद्र यादव के खेत पर किया गया। जिसमें फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाकर जूताई एवं बुवाई एक साथ होती है। जिससे समय ,श्रम एवं धन की बचत भी होती है। कार्यक्रम में एसडीएम मुंगावली श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,उप संचालक कृषि श्री के .एस. केन ,वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.बी.एस.गुप्ता तहसीलदार श्री आनंद जैन ,सहायक कृषि यंत्री श्री एस.आर. उइके ,एस ए डी ओ श्री प्रदीप गर्ग एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।