श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जिले में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग बढाये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशो के क्रम में इफको द्वारा सहकारी संस्थाओं पर किसान सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में आज आदिवासी श्रमजीवी सहकारी संस्था संघ मर्यादित श्योपुर पर किसान सभा का आयोजन किया गया।

किसान सभा में इफको के प्रतिनिधि श्री हरेराम बिरला द्वारा किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प नेनौ यूरिया प्लस एवं नेनौ डी.ए.पी के उपयोग एवं प्रयोग विधि के बारे में बताया गया कि 1 लीटर पानी में 4 एमएल की मात्रा मिला कर 35-40 दिन पर पहला स्प्रे एवं पहले स्प्रे के 15-20 दिन बाद 1 लीटर पानी में 4 एम.एल नेनो यूरिया प्लस मिला कर दूसरा स्प्रे करने पर पारम्परिक यूरिया की मात्रा कम करके भी फसल उत्पादन किया जा सकता है एवं नेनो डी.ऐ,पी से 1 किलोग्राम बीज में 5 एम.एल की मात्रा से बीज उपचार के बाद 35-40 दिन पर 1 लीटर पानी में 4 एमएल नेनो डीएपी मिला कर स्प्रे किया जाता है तो तो पारम्परिक डीएपी की मात्रा 40-50 प्रतिशत तक मात्रा कम करके भी बेहतर फसल उत्पादन लिया जा सकता है।