राजगढ़ कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभागार में मध्‍यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन भी उपस्थित रहे। संग्रठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि फर्टिलाइजर कम्‍पनियों द्वारा डीएपी और यूरिया के साथ दिए जा रहे अन्‍य उत्‍पाद जो खेती के लिए फायदेमंद हैइसके लिए किसानों को कृषि विभाग द्वारा प्रेरित किया जाएं एवं व्‍यापारियों को उर्वरक के साथ अन्‍य माइक्रो नुत्रिएन्‍त्‍स जैसे सल्‍फर, जिंक, बोरोन एवं नेनो डीएपी, नेनो यूरिया को विक्रय की अनुमति प्रदान की जाए।

कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने शासन के नियमानुसार उक्‍त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी दुकानदारों से कहा कि किसी भी जगह से ओवर रेट की शिकायत न आए। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी दुकानदार किसानों को नेनो यूरिया की ओर जागरूक करें।