बिना ई विकास प्रणाली के उर्वरक विक्रय पर होगी कड़ी कार्रवाई
छिंदवाड़ा । आज कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन के निर्देषन में सेवा सहकारी समितियों / मार्केटिंग समिति के प्रबंधकों, थोक उर्वरक विक्रेताओं का ई-विकास प्रणाली पोर्टल का प्रषिक्षण कलेक्टेªट सभाकक्ष छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया हैं। शासन के निर्देषानुसार पूरे प्रदेष में 01 अप्रैल 2026 से शतप्रतिषत उर्वरकों का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाना हैं, जिसके परिपालन में लगातार विक्रेताओं के प्रषिक्षण आयोजित किये जा रहे है। शासन द्वारा संषोधित किये गये ई-विकास पोर्टल का जिले की समस्त सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों को प्रषिक्षण प्रदान किया गया हैं।
कलेक्टर छिंदवाडा श्री हरेन्द्र नारायन द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही उर्वरक विक्रय करने हेतु निर्देषित किया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि शासन स्तर से उर्वरक की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही हैं। यदि ई-विकास प्रणाली एवं पीओएस मषीन के विक्रय में अंतर पाया जाता हैं, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा ई-विकास प्रणाली के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए समस्त सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों के प्रष्नों का उत्तर दिया गया एवं बताया गया कि किसी प्रकार की पोर्टल मे समस्या आने पर लिखित में जानकारी प्रस्तुत करे। गोदाम में उपलब्ध उर्वरक एवं पीओएस मषीन में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक में किसी प्रकार का अंतर पाया जाता हैं तो सत्यापन पष्चात कार्यवाही की जायेगी। उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि जिन किसानों को मोबाईल से ई-विकास प्रणाली से ई-टोकन बुक करने में कठिनाई आती हैं, तो वह किसान कृषि, सहकारिता, राजस्व एवं पंचायत विभाग एवं निजी विक्रेता से पंजीयन मे सहायता ले सकते हैं। साथ ही शासन के निर्देषानुसार सेवा सहकारी समितियों, मार्कफेड गोदाम एवं निजी विक्रय केन्द्रों द्वारा उर्वरक उठाव हेतु कृषकों का ई-विकास प्रणाली से ई-टोकन बुक करने हेतु पंजीयन निःषुल्क किया जाये।
महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाडा द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को अपने अपने समिति के पात्र सदस्यों को सूचित किया जाकर तत्काल खरीफ फसल हेतु उर्वरकों का उठाव ई-विकास प्रणाली से कराये, ताकि भविष्य में असुविधा से बचा जा सके। सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण हैं।
उक्त प्रषिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री राजेष रायकवार, सहायक प्रबंधक श्री राठौर, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्री नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एम अवस्थी, मार्कफेड के गोदाम प्रभारी एवं थोक उर्वरक विक्रेता, उर्वरक परिवहन कर्ता आदि संबंधित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।


