ग्वालियर में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री नारायन सिंह कुशवाहा एक्शन मोड में नजर आए। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर मंत्री ने मौके से ही निगम आयुक्त संघ प्रिय को फोन लगाकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की गैरहाजिरी को गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।