पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायकों से पूछे पांच सवाल
भोपाल । भोपाल मध्य से विधायक रहे भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है उस वीडियो में उन्होंने कहा है कि मैं लगातार ऐसे मामलों को देख रहा हूँ जहाँ हिंदू बहन-बेटियों को प्रेम और झूठी पहचान के जाल में फँसाकर उनका शोषण किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक और समाज को झकझोर देने वाला विषय है।
मैं हिंदू समाज की बेटियों से कहना चाहता हूँ —
तुम रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई और रानी पद्मिनी की संतान हो।
सनातन की बेटियाँ कमजोर नहीं होतीं, इसलिए किसी भी छल, बहकावे और षड्यंत्र से सावधान रहें।
हाल ही में भोपाल में एक विशेष वर्ग के लोगों द्वारा बिना अनुमति के भीड़ एकत्रीकरण कर पुलिस आयुक्त पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया, एक जिहाद फैलाने वाले लड़के को बचाने की कोशिश की गई जो की निंदनीय है।
मैं किसी भी धर्म और ईश्वर के अपमान का विरोध करता हूँ, लेकिन भोपाल के कांग्रेस के दोनों मुस्लिम विधायकों से पूछना चाहता हूँ —
• जब हिंदू बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर उनका जीवन बर्बाद किया जाता है, तब आपकी आवाज़ क्यों नहीं उठती?
• क्या हिंदू समाज की बेटियाँ आपके लिए सिर्फ वोट बैंक हैं?
• क्या उनके सम्मान और सुरक्षा की चिंता करना आपकी जिम्मेदारी नहीं है?
• हिंदू समाज की बहन बेटियों आपकी बहन बेटियों नहीं ?
क्या कांग्रेस और इनके नेता ऐसे जिहादियों के समर्थन कर रही है ?
हिंदू समाज अब जाग चुका है।
हमारी बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को समाज और कानून दोनों जवाब देंगे।


