DSP के खिलाफ अपनी ही सहेली के घर चोरी का आरोप, FIR दर्ज
भोपाल से पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़ा करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है l पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही सहेली के घर से दो लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है l जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है l घटना भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है l फरियादी महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने घर पर मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर नहाने गई थी l इसी दौरान उसकी सहेली और डीएसपी कल्पना रघुवंशी घर के अंदर आईं और उनके बैग में रखे दो लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर चली गईं l
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है l प्राथमिक जांच के बाद डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है l पुलिस ने आरोपी डीएसपी से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, लेकिन दो लाख रुपये अब तक बरामद नहीं हुए हैं l


