रिटायर्ड डीएसपी को हाथ पैर बांधकर पीटने वाली पत्नी और बेटों के खिलाफ FIR दर्ज
शिवपुरी l भौंती गांव में रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ पत्नी और दो बेटों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल रिटायर्ड डीएसपी को रिटायर्ड होने के बाद 20 लाख रुपए मिले थे और अभी उन्हें 33 लाख रुपए अन्य मदों से मिलना बाकी है l उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी और दो बेटे उनसे पैसे की मांग करने झांसी से आए थे l उनके मना करने पर उनके हाथ पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की गई और उनके मोबाइल, एटीएम कार्ड छीननें की कोशिश हुई l इस पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए तब झांसी से आई पत्नी दो बेटों समेत वहां से भाग गई l पूरा मामला रिटायर्ड डीएसपी की शिकायत के बाद सामने आया है l पत्नी और दो बेटों के खिलाफ पिछोर थाने में Fir दर्ज की गई है l



