भोपाल - 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पुलिस स्मृति दिवस शोक परेड के लिए लाल परेड ग्राउंड भोपाल में निर्माणाधीन शहीद स्मारक अमर जवान का आज डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने एसएएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं इंजीनियर के साथ भ्रमण एवं निरीक्षण कर  आवश्यक निर्देश दिए हैं l प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और उन्हें याद किया जाता है l