अभी-अभी : पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का निधन
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया। प्रतीक 38 साल के थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


