अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है सोयाबीन फसल के नुकसान का निरीक्षण
सीहोर कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में सोयाबीन फसल को हुई क्षति का खेतों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा आष्टा, जावर और भैरूंदा तहसील के ग्रामों में किसानों के खेतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि सोयाबीन की फसल पर इस बार भी स्टेम फ्लाई का प्रकोप अत्याधिक मात्रा में देखा गया है, उन्होंने फसलों इसके प्रकोप से बचाने के लिए किसानों आवश्यक सलाह दी।


