खंडवा में मोनालिसा के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर फरमान खान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि फरमान खान ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कर ली। परिवार ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से लड़की के नाबालिग होने का हवाला देते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की गई है।