बीच सड़क पर फायरिंग : पुलिस ने निकाला जुलूस लगवाई उठक-बैठक
जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक कमर से पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर देता है।
वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए माढ़ोताल थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे का है। इसमें विजय नगर निवासी रितिक जायसवाल अपने साथी के साथ खड़ा होकर फायरिंग कर रहा था।


