राजस्थान के भरतपुर से चौंकाने वाली खबर आई है, जिसने इस विश्वास पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं l  बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित हुंडई कंपनी के 6 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है l यह मामला एक उपभोक्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसने आरोप लगाया है कि उसे 'मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट' वाली कार बेची गई.यह FIR भरतपुर के ही रहने वाली कीर्ति सिंह ने दर्ज कराई है l कीर्ति सिंह ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उन्होंने हुंडई की एक कार खरीदी, लेकिन उसमें पहले दिन से ही तकनीकी खामियां थीं l उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने उनकी बात नहीं सुनी. थक-हारकर उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया l यह केस सीधे पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुआ l कीर्ति सिंह ने पहले भरतपुर की सीजेएम कोर्ट संख्या दो में एक इस्तगासा (निजी शिकायत) दायर किया l कोर्ट ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और मथुरा गेट पुलिस थाने को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया l पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है l