ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है l प्रथम वर्ष के छात्र को चार सीनियर छात्रों ने लात, घूंसे से बेरहमी से पिटाई की है l लड़के के चेहरे पर सूजन दिखाई दे रही है l उसे पेट में मुक्के भी मारे गए l पीडि़त छात्र अनीश सिंह भदौरिया यूनिवर्सिटी के डी-ब्लॉक की सीढ़ियों पर बैठा था। तभी चार छात्र वहां पहुंचे और बात करने के बहाने उसे ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में ले गए। यहां चारों ने यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि वह यूनिवर्सिटी में नया आया है और हीरो बनकर दादागिरी करता है। इसके बाद छात्र को बेरहमी से पीटा गया और धमकाते हुए आरोपी वहां से चले गए।पीड़ित छात्र ने पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत की और फिर महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार छात्रों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का केस दर्ज किया है l  पुलिस मामले की जांच कर रही है।