खंडवा में सामने आया जहां रात्रि गश्त के दौरान दो आरक्षकों के साथ शराब पिये बाइक सवार चार बदमाशों ने पहले तो जमकर गाली गलौज की। इस दौरान जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो एक बदमाश ने आरक्षक के गिरेबान पर हाथ डालकर उसकी वर्दी तक फाड़ दी। यही नहीं उसने पुलिसकर्मियों को थप्पड़ भी जड़ दिए।इस पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने तत्काल मामले की सूचना वायरलेस पर दी, उसके बाद मौके पर पहुंचे बल के साथ भी बदतमीजी की गई। जिस पर बदमाशों को हिरासत में लेकर आरक्षक की शिकायत पर चारों के खिलाफ मोघट थाने में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।