भोपाल l मध्यप्रदेश भाजपा के सह प्रभारी और दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय पर सोशल मीडिया के जरिए चरित्र हनन और झूठे आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अप्रैल माह में भोपाल प्रवास के दौरान भारती ने प्रेस, इंटरनेट मीडिया और वीडियो संदेशों के माध्यम से उपाध्याय के खिलाफ अनर्गल और अप्रमाणित आरोप लगाए, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपों के समर्थन में जाली दस्तावेजों का उपयोग किया गया था।