सतना के नागौद से एक नेताजी की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है l मंगलवार देर रात एक युवती को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक के बाद एक कई थप्पड़ भी मारे ,युवती को बचाने आई उसकी मां को भी नहीं छोड़ा l मां के साथ भी मारपीट की गई ,घायल मांऔर बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है l वायरल वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है l युवती और उसकी मां के शरीर में कई जगह चोट की बात सामने आ रही है l नागौद थाने में युवती की शिकायत पर मारपीट गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया है l उम्मीद है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में धाराएं बढ़ेंगी l युवती और उसकी मां को बेरहमी से मारने वाले नेताजी का नाम पुलकित टंडन बताया जा रहा है, जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं lअब देखना यह है कि पुलिस द्वारा fir लिखे जाने के बाद संगठन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पल के टंडन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है l इंडिया tv18 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l