सिंगरौली जिले के डीपीएस निगाही के प्रिंसिपल पर उल्टा झंडा फहराने के मामले में नवानगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है l आपको बता दे की 26 जनवरी के दिन प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर के द्वारा उल्टा झंडा फहरा गया जिसके बाद मौजूद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ इसके बाद पुलिस ने प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर पर मामला दर्ज किया है l