सिवनी मालवा में आयोजित एक राजनीतिक सभा में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव के तीखे और विवादित बयान सुर्खियों में आ गए। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य यूं तो सामाजिक संवाद था लेकिन मंच से दिए गए बयानों ने माहौल गरमा दिया।उन्होंने कहा कि वे केवल बाबा साहब को जानते हैं लेकिन परशुराम के बारे में न तो उन्होंने पढ़ा और न ही उन्हें जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने काल्पनिक चीजों में विश्वास न करने की बात भी कही। यादव ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए उन्हें पर्चियां निकालकर लोगों को गुमराह करने वाला बताया।सर्व ब्राह्मण समाज, करणी सेना सहित कई संगठनों ने विरोध दर्ज कराते हुए दामोदर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा रही है l