MP - ताबड़तोड़ चली गोलियां, किसी ने निकाली रायफल तो कोई लाया पिस्टल,गोलियों की बौछार
डबरा के इटायल गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा सैकड़ा से अधिक रायफलधारी तालाब में रखी मटकी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य तालाब में रखी मटकी को गोली मारकर तोड़ना था, जिसके लिए प्रतिभागियों ने लगातार हवाई फायर किए। मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। ऐसे आयोजनों पर पहले प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन ग्रामीण इसे परंपरा का हिस्सा बताते हुए हर साल आयोजित करते हैं।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये रखा गया था। इनाम जीतने की होड़ में प्रतिभागियों ने गोलियों की बौछार कर दी।



