आंखे खोलने वाला बड़ा खुलासा : कहीं आप नमक की जगह रेत तो नहीं खा रहे हैं ..?
बैतूल l लिंक रोड निवासी भास्कर रघुवंशी के घर तीन दिन पहले सुगनामल देवमल जसूजा की दुकान से बैच नंबर 11 का ‘भास्कर’ नमक के दो पैकेट खरीदे गए थे। जब उन्होंने पैकेट खोला और नमक का उपयोग किया, तो नमक में रेत के कण दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग में की। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम दुकान पर पहुंची और बैच नंबर 11 के नमक का सैंपल लेकर राज्य लैब में जांच के लिए भेज दिया।खाद्य अधिकारी के अनुसार नमक में रेत मिलाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। नमक के होलसेल डीलर से संपर्क कर जिले भर की दुकानों से बैच नंबर 11 का ‘भास्कर’ नमक वापस मंगवाकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।



