फर्जी बैंक खातों के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का हुआ खुलासा
अशोकनगर पुलिस ने लोगों को पैसों का लालच देकर बैंक खाता खुलवाकर ठगों को बेचने के मामले में एक अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दूसरी बार में इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो अंतर्राज्यीय सदस्य शामिल हैं। मामले में लाखों से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, इस मामले की शुरुआत 7 अप्रैल को हुई थी, जब तार वाले बालाजी मंदिर के पास रहने वाले 20 वर्षीय रौनक यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। रौनक ने बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके दस्तावेजों का उपयोग करके बिना उसकी जानकारी के बैंक खाते खोल दिए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


