फसल विविधिकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
श्योंपुर l अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना कृषि महाविद्यालय इंदौर द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के तहत फसल विविधिकरण के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम इच्छापुरा में किया गया। वैज्ञानिक एवं प्रभारी आईएफएसआर कृषि महाविद्यालय इंदौर श्री नरेन्द्र कुमावत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल विविधिकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बताया गया कि एक ही फसल के लगातार उत्पादन से जैव विविधता को नुकसान होता है, इसलिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए बदल-बदल कर फसल का उत्पादन करना चाहिए। इसके साथ ही किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों को लगाने, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, नरवाई, पराली प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एसएडीओ श्री शरद रघुवंशी, बीटीएम श्री राजेन्द्र मीणा, कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय सेन एवं श्री राम सिंह किरोडे तथा श्री रमण गौड उपस्थित रहें।



