MP में पुलिस से नाराज युवक का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, रस्सी लेकर गेंट्री पर चढ़ा...
एमपी में एक चौंकाने वाला नजारा सामने आया, जब भीड़भाड़ वाले चौराहे पर एक युवक अचानक गेंट्री पर चढ़ गया। पुलिस पहले उसे सामान्य समझती रही, लेकिन हाथ में रस्सी और फंदा देख अफरा-तफरी मच गई। मामला गुना शहर का है जहां गुरुवार रात साढ़े 8 बजे एक युवक जयस्तंभ चौराहा पर गेंट्री पर चढ़ गया। यह नजारा देख वहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। खास बात यह है कि वहां मौजूद पुलिस जाम हटवा रही थी। वहीं गेंट्री पर चढ़े युवक को बैनर लगाने वाला समझ रही थी।